मयंक शुक्ला की रिपोर्ट
बांदा। जनपद बांदा के पैलानी तहसील में संपूर्ण समाधान का आयोजन जिलाधिकारी दीपा रंजन की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।उन्होंने गत सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त हुए प्रकरणों के निस्तारण की गुणवत्ता की जांच करते हुए लम्बित मामलों को तत्काल निस्तारित किये जाने के निर्देश उप जिलाधिकारी पैलानी को दिये। जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि जन शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्धता के साथ किया जाए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस, तहसील पैलानी में कुल 72 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिनमें से मौके पर 07 शिकायतों का निस्तारण किया गया तथा शेष प्रकरणों को सम्बन्धित विभागों केअधिकारियों को इस निर्देश के साथ दिये गये कि सम्बन्धित आवेदन पत्रों का समयबद्धता से गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराया जाए। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस विकास, अन्य विभागों से सम्बन्धित आवेदन पत्र प्राप्त हुए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष ग्राम शादीमदनपुर के फरियादी द्वारा गाॅव के प्रधान इरशाद के द्वारा बिना बटवारा किये जबरन मकान बनवाकर कब्जा करने तथा मना करने पर गाली गलौज करने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित लेखपाल एवं कानूनगो को मौके पर आज ही भेजकर जांच कर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। ग्राम जुुलाडेरा बडागाॅव निवासी श्रीमती छेद्दी पत्नी नीरज के द्वारा ससुराल के लोंगो व पति द्वारा उत्पीडन किये जाने की शिकायत पर सम्बन्धित थानाध्यक्ष को जांच कर कडी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। क्योटरा डेरा मजरा शिकहुला के निवासियों ने मलखान के द्वारा जमीन पर कब्जा किये जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को स्थलीय निरीक्षण कर प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिये। ग्राम अतरहट के फरियादी द्वारा उसकी जमीन पर छोटे के द्वारा पेड काटने और रास्ता निकालने की शिकायत पर लेखपाल एवं एसओ को मौके पर भेजकर प्रकरण का निस्तारण कियेे जाने के निर्देश दिये। इसके अलावा आवास, आपूर्ति, पुलिस तथा अन्य विभागों से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त होने पर सम्बन्धित अधिकारियों को जिलाधिकारी ने निस्तारण के निर्देश दिये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील पैलानी में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों को सुनते हुए उनके निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को दिये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील पैलानी में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, उप जिलाधिकारी पैलानी नमन, तहसीलदार पैलानी सहित सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे!